लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिख पुलिस पर पशु तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 13:25 IST

Open in App

सम्भल (उत्तर प्रदेश), एक जुलाई सम्भल जिले के गुन्नौर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अजीत सिंह यादव उर्फ राजू ने जिला पुलिस पर पशु तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए इस सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

यादव ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी और जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि उनके क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं में बहुत तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘पशु चोर इतने बेखौफ हैं जिससे अंदाजा होता है कि उनकी स्थानीय पुलिस से सांठगांठ है।’’

उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि पशु चोरी की घटनाओं पर फौरन कार्रवाई करें लेकिन जब कोई पीड़ित थाने जाता है तो उसकी शिकायत दर्ज नहीं की जाती और उसे थाने से भगा दिया जाता है।

विधायक ने पत्र में मांग की कि ऐसा करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा उनका तबादला और निलंबन किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर