UP Elections 2022: मंत्री धर्म सिंह सैनी और विधायक विनय शाक्य ने दिया इस्तीफा
By मनाली रस्तोगी | Updated: January 13, 2022 14:57 IST2022-01-13T13:36:48+5:302022-01-13T14:57:44+5:30
बीजेपी विधायक विनय शाक्य ने आज अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य दलितों की आवाज हैं और वो उनके साथ हैं।

UP Elections 2022: मंत्री धर्म सिंह सैनी और विधायक विनय शाक्य ने दिया इस्तीफा
लखनऊ:उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार को लगातार झटके लग रहे हैं। गुरुवार को योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी के अलावा औरेया जिले की बिधूना सीट से बीजेपी विधायक विनय शाक्य ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार, शाक्य ने अपने इस्तीफे में लिखा, स्वामी प्रसाद मौर्य दलितों की आवाज हैं और वे हमारे नेता हैं। मैं उसके साथ हूं।'
Lucknow: BJP MLA Vinay Shakya quits party
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 13, 2022
"Swami Prasad Maurya is the voice of the downtrodden and he is our leader. I am with him," Shakya writes in his resignation letter to the party pic.twitter.com/QMBw9JDAlG
बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद से भारतीय जनता पार्टी को अब तक लगातार कई बड़े झटके लग चुके हैं। इस लिस्ट में दारा सिंह चौहान के बाद अब धर्म सिंह सैनी और विनय शाक्य का नाम भी शामिल हो गया है। यही नहीं, बीजेपी विधायक मुकेश वर्मा के इस्तीफे की बात सामने आ चुकी है।
मालूम हो, शिकोहाबाद से मुकेश वर्मा विधायक हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्म सिंह सैनी गुरुवार दोपहर को समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए मिलने पहुंचे थे, जहां नकुड़ विधानसभा सीट को लेकर चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार, योगी सरकार में आयुष मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी को स्वामी प्रसाद मौर्य का बेहद करीबी माना जाता है।
