लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी, ‘बेहतर’ बोर्ड या निगम में नियुक्ति की मांग की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 16:50 IST

Open in App

तुमकुरू (कर्नाटक), 14 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के, तुवरकेरे विधानसभा सीट से विधायक ए एस जयराम (मसाला जयराम) ने बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी पर उन्हें ‘‘धोखा’’ देने का आरोप लगाया और कहा कि यदि उन्हें इस महीने के अंत तक राज्य में किसी ‘बेहतर’ बोर्ड या निगम के प्रमुख के तौर पर नियुक्त नहीं किया जाता है, तो वह पार्टी छोड़ देंगे।

जयराम ने कहा, ‘‘मुझे कहीं न कहीं इस बात का एहसास हुआ है कि पार्टी मुझे धोखा दे रही है, इसलिए मैंने कह दिया है कि मुझे (मौजूदा पद) नहीं चाहिए। पार्टी को देखना होगा और (बेहतर बोर्ड या निगम) देना होगा, यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो मुझे पता है कि मुझे क्या करना है। मैंने उनसे बात की और काफी इंतजार किया। मैंने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात की है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि यदि पार्टी (इस बात को) नजरअंदाज करती है, तो वह इसमें नहीं रहेंगे और अपना राजनीतिक करियर भी समाप्त कर देंगे।

जयराम ने कहा, ‘‘मेरे संयम की सीमा है। उन्होंने कहा है कि वे इस महीने के अंत तक यह (नया पद) देंगे। मैं तब तक इंतजार करूंगा। मैं किसी मंत्री पद की आकांक्षा नहीं कर रहा हूं, मैं कोई अच्छा बोर्ड या निगम (की जिम्मेदारी) देने के लिए कह रहा हूं। यदि वे ऐसा करते हैं, तो ठीक है, अन्यथा मैं अपना निर्णय ले लूंगा।’’

जयराम इस समय कर्नाटक राज्य मसाला विकास बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधायक के तौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए जो काम किया है, वह उससे संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग उन्हें अब भी अवसर देते हैं, तो वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर काम करेंगे।

जयराम ने कहा कि उन्होंने पार्टी के जिला अध्यक्ष पद के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है। उन्होंने बेहतर बोर्ड या निगम में नियुक्ति की मांग करते हुए कहा, ‘‘कर्नाटक राज्य मसाला विकास बोर्ड के लिए 10 रुपए का भी कोष नहीं है। स्थिति ऐसी है कि मुझे वहां जाकर खाना और टिफिन देना होगा। मैं ऐसा पद क्यों लूं?’’

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने हाल में कहा था कि 30 अक्टूबर को सिंदगी और हंगल विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के बाद बोर्ड और निगमों में नियुक्तियां और मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग