लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बेंगलुरु में एक दिन के लिए 'ट्रैफिक कॉप' बने भाजपा विधायक सुरेश कुमार, देखें वायरल वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: November 18, 2025 18:55 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को यातायात पुलिस कांस्टेबल की भूमिका निभायी और शहर के भाष्यम सर्किल पर व्यस्त समय में दो घंटे तक यातायात का प्रबंधन किया। कुमार ने इस अनुभव को "अच्छा" बताते हुए हर सोमवार को एक घंटे के लिए यातायात प्रबंधन में यातायात पुलिस की मदद करने का संकल्प लिया।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: एक दिन के लिए 'ट्रैफिक कॉप' बने भाजपा विधायक सुरेश कुमार, बेंगलुरु का वीडियो वायरल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को यातायात पुलिस कांस्टेबल की भूमिका निभायी और शहर के भाष्यम सर्किल पर व्यस्त समय में दो घंटे तक यातायात का प्रबंधन किया। कुमार ने इस अनुभव को "अच्छा" बताते हुए हर सोमवार को एक घंटे के लिए यातायात प्रबंधन में यातायात पुलिस की मदद करने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री ने "एक दिन के लिए यातायात पुलिस" अभियान के तहत एक यातायात कांस्टेबल के रूप में ड्यूटी की। यह बेंगलुरु यातायात पुलिस द्वारा शुरू किया गया एक अभिनव प्रयोग है, जो नागरिकों को बीटीपी एस्ट्राम ऐप के माध्यम से पंजीकरण करके संबंधित थाने के अधिकारियों या कर्मचारियों के साथ काम करने का अवसर प्रदान करता है।

कुमार ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘एक दिन यातायात पुलिस कांस्टेबल के रूप में काम करके मुझे बहुत अनुभव प्राप्त हुआ और मुझे यह काम बहुत पसंद आया। बेंगलुरु यातायात पुलिस की यह पहल वाकई स्वागत योग्य है। आज सुबह राजाजी नगर के भाष्यम सर्कल पर व्यस्त समय के दौरान यातायात नियंत्रित करने का अनुभव अविस्मरणीय था।’’ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें उन्हें यातायात पुलिस जैकेट पहने और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ काम करते हुए, यातायात का प्रबंधन करते हुए, उनके साथ बातचीत करते हुए, सिग्नल नियंत्रण पोस्ट पर तैनात होते हुए और जंक्शन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से पूछताछ करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, "मैंने यातायात पुलिस से कहा है कि मैं हर सोमवार एक घंटे के लिए उनके साथ रहूंगा और यातायात प्रबंधन या नियंत्रण में उनकी मदद करूंगा। यह जीवन का एक अच्छा अनुभव है।’’

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F1254685186467344%2F&show_text=false&width=267&t=0" width="267" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

टॅग्स :बेंगलुरुवायरल वीडियोअजब गजबBJP MLABJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता