लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर BJP विधायक के बिगड़े बोल, सपना चौधरी के बहाने सोनिया गांधी पर निशाना

By स्वाति सिंह | Updated: March 24, 2019 15:23 IST

इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मायावती खुद रोज फेशियल करवाती हैं, वो क्या हमारे नेता को शौकीन कहेंगी। मायावती की उम्र हो गई है, फिर भी वह अपने आप को जवान साबित करती हैं।'

Open in App

अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले यूपी की बलिया जिले के बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर विवादों में हैं।सुरेंद्र सिंह ने सपना चौधरी के कांग्रेस में एंट्री पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा 'राहुल गांधी जी की माता जी भी इटली में इसी पेशे से थी। जैसे आपके पिताजी ने सोनिया जी को अपना बना लिया था, आप भी सपना को अपना बनाएं। सबसे अच्छी बात है सास और बहू एक ही पेशे और कल्चर से रहेंगी।'

बता दें कि हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी आज कांग्रेस में शामिल हुई हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपना ने कांग्रेस का दामन थामा है।

सपना चौधरी ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सपना के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही कयास जोरों पर हैं कि वह यूपी की मथुरा लोकसभा सीट चुनाव भी लड़ सकती हैं।

हाल ही में सपना चौधरी पिछले दिनों कांग्रेस हेड क्वार्टर पहुंची थीं। इससे पहले सपना चौधरी पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक ट्वीट कर कहा था- मोदी जी आप तो केवल प्रेरित करते हैं भाजपा को वोट देने के लिए, लेकिन राहुल गांधी मजबूर कर देते हैं बीजेपी को वोट डालने के लिए। हालांकि ट्रोल होने के बाद उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर दिया था।

खास बात ये है कि सपना तो कांग्रेस की तारीफ करते भी देखा जा चुका है। अगर सपना माधुरा से मैदान में उतरती हैं तो काफी दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। सपना बिग बॉस शो के बाद से फैंस के बीच छाई हुई हैं। 

इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मायावती खुद रोज फेशियल करवाती हैं, वो क्या हमारे नेता को शौकीन कहेंगी। मायावती की उम्र हो गई है, फिर भी वह अपने आप को जवान साबित करती हैं।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावसपना चौधरीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल