लाइव न्यूज़ :

स्कूल फिर से खोले जाने के संबंध में भ्रम को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर बरसे भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: November 21, 2020 16:25 IST

Open in App

मुंबई, 21 नवंबर महाराष्ट्र के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार ने शनिवार को राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 23 नवंबर से स्कूलों को पुन: खोले जाने को लेकर अभिभावकों में व्याप्त भ्रम दूर करने के लिए वह अपेक्षित प्रयास नहीं कर रही है।

राज्य सरकार ने स्थानीय इलाकों में कोरोना वायरस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के लिए स्कूल पुन: खोले जाने की अनुमति दी है।

शेलार ने संवाददाताओं से कहा ‘‘स्कूल खोलना महत्वपूर्ण है या नहीं, यह तय करने में स्थानीय अधिकारियों की भूमिका रहेगी लेकिन राज्य सरकार खुद कुछ करने जा रही है या नहीं ? क्या सरकार शिक्षकों, अभिभावकों, अधिकारियों और स्कूल कर्मियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर ठोस रुख अपनाएगी ? राज्य स्तर पर मचे हाहाकार को लेकर छात्र डरे हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि परीक्षाएं लेने के सरकार के फैसले और विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने में विलंब को लेकर छात्र पहले ही परेशान हैं।

शेलार ने सरकार पर शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के साथ संवाद नहीं करने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos