लाइव न्यूज़ :

जिलाधिकारी आवास के सामने धरने पर बैठे भाजपा विधायक : पुलिस अधीक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप

By भाषा | Updated: April 7, 2021 18:12 IST

Open in App

प्रतापगढ़, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट से भाजपा विधायक धीरज ओझा ने पुलिस अधीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया और विरोध जताते हुए बुधवार को जिलाधिकारी आवास के सामने लेट गए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ओझा जिलाधिकारी आवास से हाथ में फटा हुआ कुर्ता लहराते हुए चिल्लाकर बाहर निकलते और गेट के सामने लेटते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस अधीक्षक ने बहुत मारा पीटा है। इस पर उनके समर्थकों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

ओझा ने संवाददाताओं को बताया कि वह दरअसल मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप के चलते जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे थे।

ओझा के मुताबिक, शिवगढ़ विकासखंड में दबंग लोगों के दबाव में उनके समर्थकों का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। उनका आरोप है कि प्रशासन दबंग लोगों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश कर रहा है।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने भाजपा विधायक धीरज ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया है।

उन्होंने बताया कि ओझा मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जिला अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे थे और जब उन्हें दुर्व्यवहार करने से रोका गया तो वह मारपीट का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?