लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक रमेश जरकीहोली को अस्पताल से मिली छुट्टी

By भाषा | Updated: April 7, 2021 14:58 IST

Open in App

बेलागावी, सात अप्रैल कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह यहां एक अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे थे।

जरकीहोली ने अस्पताल के बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाने के कारण उन्हें आराम करने की जरूरत है।

उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि वह अपने घर में कम से कम दो हफ्तों तक पृथक-वास में रहेंगे।

यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे भाजपा विधायक शुक्रवार को स्वास्थ्य कारणों से विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश नहीं हुए थे।

इससे पहले उनसे 29 मार्च को पूछताछ की गई थी जिसमें उन्होंने सवालों के जवाब देने के लिए चार दिनों का वक्त मांगा था।

अभी यह मालूम नहीं है कि उनसे अब कब पूछताछ की जाएगी।

जरकीहोली के साथ कथित वीडियो में दिखाई देने वाली महिला ने पूर्व मंत्री पर उसे सरकारी नौकरी दिलाने की में आड़ में उससे ‘बलात्कार’ करने का आरोप लगाया है।

उसने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि वे जरकीहोली के साथ मिले हुए हैं और उसे पीड़िता नहीं बल्कि आरोपी के तौर पर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

जरकीहोली ने इन आरोपों के चलते तीन मार्च को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल