लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने बिहार विधानसभा में उठाई जनसंख्या नियंत्रण विधेयक की मांग

By भाषा | Updated: July 28, 2021 17:23 IST

Open in App

पटना, 28 जुलाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रुख से अलग रुख अपनाते हुए सत्तारूढ़ भाजपा के एक विधायक ने बुधवार को विधानसभा के पटल पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग की।

विधायक विजय कुमार खेमका ने इस आशय का ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किया।

प्रस्ताव में कहा गया है, "हम सभी जातियों और समुदायों में दो बच्चों के मानदंड को लागू करने की आवश्यकता की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।"

हालांकि, सरकार ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में कुछ नहीं कहा।

प्रस्ताव में करुणाकरण समिति की रिपोर्ट को लागू करने की मांग की गई है, जिसमें दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने जैसे उपाय प्रस्तावित किए गए थे।

इससे पहले बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए खेमका ने कहा, ‘‘हम सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध करते हैं। यह उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाना।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या यह नीतीश कुमार को परेशान करने के लिए भाजपा की रणनीति है, जो अब बिहार में राजग सरकार में मजबूत स्थित में है, जिसपर खेमका ने कहा, "यह पार्टी के बारे में नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के बारे में है।"

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने हाल ही में असम और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भाजपा सरकारों द्वारा लाए गए जनसंख्या नियंत्रण बिलों पर असहमति व्यक्त की थी।

उन्होंने कहा था कि जन जागरूकता बढ़ाने और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने से इस लक्ष्य को बेहतर ढंग से हासिल किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन