लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक कोविड रोधी टीके के दाम पर भड़के, फैक्ट्री मालिक की तुलना ‘डकैत’ से की

By भाषा | Updated: April 22, 2021 17:11 IST

Open in App

लखनऊ, 22 अप्रैल गोरखपुर से भाजपा विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने कोविड-19 रोधी टीके के दामों पर नाराजगी जताते हुए इसे बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ की तुलना “डकैत” से की और सरकार से महामारी अधिनियम के तहत इसे “अधिग्रहित” कर लेने का आग्रह किया।

कंपनी द्वारा निजी अस्पतालों व राज्य सरकारों के लिये टीके कोवीशील्ड की आपूर्ति की अपेक्षाकृत ज्यादा दर तय किये जाने की घोषणा के बाद अग्रवाल की नाराजगी सामने आई।

अग्रवाल ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “आदर पूनावाला तुम तो डकैतों से भी बदतर हो। प्रधानमंत्री कार्यालय, अमित शाह, बीएल संतोष, डॉ.हर्षवर्धन को तुम्हारी फैक्टरी का एपिडेमिक ऐक्ट में अधिग्रहण कर लेना चाहिए।”

अग्रवाल ने एक अन्य ट्वीट में कृषि लागत और दाम के लिये स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले का भी संदर्भ दिया।

गौरतलब है कि आदर पूनावाला की कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया ने बुधवार को निजी अस्पतालों को 600 रुपये प्रति खुराक और राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से वैक्सीन बेचने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र