लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने अपनी पार्टी के सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा : बैठक में भिड़े समर्थक

By भाषा | Updated: January 27, 2021 20:07 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 27 जनवरी उत्तर प्रदेश से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बलिया से अपनी ही पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर भूमाफिया होने का आरोप लगाए जाने से उत्पन्न तनातनी के दौरान बुधवार को एक सरकारी बैठक में दोनों के समर्थकों के बीच खासी गरमा-गरमी हो गई।

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के विधायक सिंह ने मंगलवार रात अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बलिया से भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर तीखे हमले किये और उन्हें 'भूमाफिया' करार दिया।

सिंह ने आरोप लगाया कि सांसद ने स्वयं और अपने बेटे तथा भाई एवं भतीजे के नाम पर बैरिया क्षेत्र के बाबा के शिवपुर गांव के विजय बहादुर सिंह की 18 एकड़ से ज्यादा भूमि धोखाधड़ी के जरिये हथिया ली है।

उन्होंने हालांकि अपने आरोप के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दिये।

विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा भूमाफिया करार दिए जाने के आरोप पर भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने उनका नाम लिये बगैर एक कार्यक्रम में कहा कि वह उत्तर प्रदेश के सबसे शक्तिशाली सांसद हैं और अगर वह खामोश हैं तो इसे उनकी कमजोरी न समझा जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी को पता है कि उन लोगों के साथ क्या हुआ जिन्होंने अन्य के काम में बाधा उत्पन्न की। मैं यहां पर पिछले पांच से छह महीने से हूं और सब कुछ देख रहा हूं।’’

उन्होंने सिंह पर परोक्ष तौर पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘समाज में नफरत फैलाकर कोई समाज का भला नहीं कर पाता है। मैं नहीं बोलता हूं तो इसका मतलब यह हरगिज नहीं है कि मैं डरता हूँ।’’

सुरेंद्र सिंह के आरोप पर भाजपा सांसद मस्त के निजी सचिव अमन सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सिंह को मीडिया के समक्ष आरोप लगाने के बजाय कानून के प्रावधान के तहत लड़ाई लड़नी चाहिए।

सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि जिलाधिकारी एच. पी. शाही सत्ता के दबाव में डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और जिलाधिकारी शाही की 'बुद्धि-शुद्धि' के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर जल्द ही 101 घण्टे का उपवास करेंगे।

इसी तनातनी के बीच बुधवार की दोपहर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और पार्टी विधायक सुरेन्द्र सिंह में नोकझोंक के बाद दोनों के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई।

बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद मस्त ने अधिकारियों से विकास कार्यक्रमों को लेकर ब्यौरा मांगा, तभी भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह अपनी बात कहने लगे। सांसद ने विधायक को रोका तो बैठक में मौजूद भाजपा सांसद के एक समर्थक ने कुछ टिप्पणी कर दी।

सूत्रों ने बताया कि यह टिप्पणी भाजपा विधायक को नागवार गुजरी और वह बैठक का बहिष्कार करके बाहर निकल गए। सूत्रों के अनुसार बाहर निकलते समय सांसद और विधायक के समर्थकों के बीच नोकझोंक और झड़प हुई।

बैठक का बहिष्कार करने के बाद भाजपा विधायक सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सूची के अनुसार ही जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद होते हैं लेकिन सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मनमानी करते हुए बैठक में अनाधिकृत लोगों को बैठा दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बैठक में भाजपा सांसद मस्त द्वारा बाबा के शिवपुर ग्राम के विजय बहादुर सिंह की भूमि हड़पने का मसला उठाना चाहता था।’’

वहीं, सांसद ने कहा कि बैठक व्यवस्था के जरिये संचालित होती है। उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा विधायक अधिकारियों पर गलत काम करने के लिए दबाव बना रहे थे, जिस पर उन्हें रोका गया।

एक सवाल के जवाब में मस्त ने कहा, ‘‘मुझे अच्छी तरह मालूम है कि बैठक में किसे बुलाना है और किसे नहीं। मुझे सुरेंद्र सिंह नहीं सिखा सकते कि बैठक का संचालन किस तरह किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया