मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भाजपा विधायक नितेश राणे की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, ‘लालबागचा राजा’ का दर्शन कर लौट रहे थे मुंबई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2022 11:18 IST2022-09-06T11:12:57+5:302022-09-06T11:18:10+5:30

शिरगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि राणे की कार जब शाम साढ़े छह बजे टोल प्लाजा के लेन संख्या तीन पर रुकी तो एक ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी।

BJP MLA Nitesh Rane car rammed into truck on Mumbai-Pune Expressway | मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भाजपा विधायक नितेश राणे की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, ‘लालबागचा राजा’ का दर्शन कर लौट रहे थे मुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भाजपा विधायक नितेश राणे की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, ‘लालबागचा राजा’ का दर्शन कर लौट रहे थे मुंबई

Highlights टक्कर मारने वाले आरोपित ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस छानबीन कर रही है।हादसे में भाजपा विधायक की कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

पुणेः महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक नितेश राणे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार से यात्रा कर रहे थे जब उनके वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले आरोपित ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में नितेश राणे और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस ने कहा कि सोमवार को एक्सप्रेसवे के उर्स टोल प्लाजा पर हुई इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राणे, प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ गणपति पंडाल में दर्शन करने के बाद मुंबई लौट रहे थे।

शिरगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि राणे की कार जब शाम साढ़े छह बजे टोल प्लाजा के लेन संख्या तीन पर रुकी तो एक ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। इससे कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “हमने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।” 

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: BJP MLA Nitesh Rane car rammed into truck on Mumbai-Pune Expressway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे