लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक नीमाबेन आचार्य का गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनना तय

By भाषा | Updated: September 24, 2021 13:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ विधायक नीमाबेन आचार्य का गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि विपक्षी दल कांग्रेस ने भी इस पद पर उनके नामांकन को समर्थन दिया है।

गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही 27 और 28 सितंबर को दो दिन के लिए चलेगी, इसके दौरान नीमाबेन आचार्य के इस पद पर निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।

राजेंद्र त्रिवेदी के 16 सितंबर को इस्तीफा देने और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। त्रिवेदी अब भाजपा सरकार में राजस्व और संसदीय कार्य मंत्री हैं।

विधानसभा सत्र के मद्देनजर विधानसभा सचिवालय ने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन आमंत्रित किए थे। शुक्रवार को त्रिवेदी ने पार्टी के मुख्य सचेतक पंकज देसाई के साथ अध्यक्ष पद के लिए आचार्य और उपाध्यक्ष पद के लिए जेठा भरवाड का नामांकन पत्र दाखिल किया।

त्रिवेदी ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा, ‘‘विधानसभा सचिव ने नीमाबेन और जेठा भरवाड दोनों के नामांकन पत्रों की जांच की और उन्हें स्वीकार किया। विपक्ष के नेता परेश धनानी ने भी नीमाबेन के नामांकन का समर्थन किया है।’’

कांग्रेस नीमाबेन आचार्य के नामांकन का समर्थन करने के लिए तो राजी हो गयी है लेकिन पार्टी ने विधानसभा की ‘‘पूर्व परंपरा’’ का हवाला देते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया है।

धनानी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘परंपरा के अनुसार उपाध्यक्ष का पद हमेशा विपक्ष को दिया जाता है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो हमने इसका पालन किया था और यह पद विपक्ष को दिया था। लेकिन भाजपा ने गुजरात में सत्ता में आने के बाद से कभी इस परंपरा का सम्मान नहीं किया। हम अध्यक्ष पद के लिए आचार्य का समर्थन करते हैं लेकिन हमने उपाध्यक्ष पद के लिए अपने वरिष्ठ विधायक अनिल जोशियारा को खड़ा करने का फैसला किया है जो आदिवासी और एक योग्य डॉक्टर हैं।’’

अब 27 सितंबर को विधानसभा का सत्र शुरू होने पर उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के महज 65 जबकि भाजपा के 112 विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह