लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में भाजपा विधायक बम हमले में बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: October 10, 2021 17:01 IST

Open in App

क्योंझर (ओडिशा), 10 अक्टूबर ओडिशा विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक मोहन चरण माझी की कार पर रविवार को क्योंझर जिले में अज्ञात हमलावरों ने बम फेंके, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माझी और उनके सुरक्षा अधिकारी घटना में घायल नहीं हुए। हालांकि, उनकी कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने कहा कि धमाका क्योंझर कस्बा थानांतर्गत मंडुआ इलाके में हुआ, जब भाजपा विधायक श्रमिक संघ की बैठक में भाग लेकर घर लौट रहे थे।

माझी ने प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनके वाहन पर दो देसी बम फेंके।

अधिकारी ने कहा कि विधायक और उनके सुरक्षा अधिकारी ने दोनों व्यक्तियों का पीछा किया, लेकिन वे वहां से भाग गए।

आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले तथा क्योंझर से विधायक माझी ने कहा, ''मैं बैठक में भाग लेकर घर लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति मेरी कार के आगे आए और मेरे वाहन पर दो बम फेंके। यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 25 ग्राम पंचायत और 2 नगरपालिकाओं में आगे एनडीए, देखिए LDF, UDF और अन्य दल का हाल

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगम में 101 सीट, बहुमत के लिए 51 सीट, 49 सीट पर आगे NDA, बीजेपी ने रचा इतिहास, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 45 वर्षों से एलडीएफ की सत्ता?

भारतYear Ender 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरे भारत में भगदड़ में गई कई जानें, सबसे दुखद हादसों से भरा ये साल; जानें

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: हैदराबाद, झारखंड, हरियाणा और मप्र की जीत, मुंबई, पंजाब, आंध्र प्रदेश और राजस्थान की हार, 14 दिसंबर का दूसरा चरण

भारतIndiGo Crisis: फ्लाइट कैंसिलेशन से परेशान यात्रियों को राहत देगा इंडिगो, 500 करोड़ का मुआवजा और रिफंड पर कर रहा फोकस

भारत अधिक खबरें

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

भारतKerala local body polls 2025 results: पलक्कड़ नगरपालिका में भाजपा के सबसे बड़ी?, 17 सीट पर जीत और कई सीट पर आगे, जानिए LDF, UDF का हाल

भारतKerala local body polls 2025 results: NDA 42, LDF 22 और UDF 14 वार्ड पर आगे?, तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार सत्ता हासिल करने की कगार पर

भारतYear Ender 2025: पहलगाम अटैक से लेकर एयर इंडिया क्रैश तक..., इस साल इन 5 घटनाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

भारतDelhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचा, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड