लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने वीडियो वायरल कर सुनाई पीड़ा: प्रशासन के हस्तक्षेप पर पत्नी को मिला बेड

By भाषा | Updated: May 10, 2021 15:03 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 10 मई पत्नी को आगरा में उपचार न मिलने से दुखी भाजपा विधायक रामगोपाल लोधी ने वीडियो वायरल कर अपनी पीड़ा सुनाई, जिसके बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से उनकी पत्नी को उपचार मिला।

जसराना विधानसभा से भाजपा विधायक रामगोपाल लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका कहना है कि उनकी पत्नी संध्या कोविड-19 संक्रमित हैं। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें गत आठ मई को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

उनका आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में बेड नहीं मिलने की वजह से उनकी पत्नी को तीन घंटे तक जमीन पर लेटना पड़ा।

उन्होंने वीडियो में कहा "जब एक विधायक की पत्नी का ख्याल नहीं रखा जा रहा तो आम जनता का क्या हाल होगा।"

विधायक का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद आगरा जिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर उनकी पत्नी को मेडिकल कॉलेज में बेड तो मिला, मगर उन्हें दवा और पानी समय से नहीं दिया गया।

विधायक लोधी खुद भी कोविड-19 से संक्रमित हुए थे वह सात मई को स्वस्थ होकर घर आ गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू