लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की

By भाषा | Updated: October 26, 2021 16:49 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 26 अक्टूबर अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने सूबे के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की मौजूदगी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रति कथित तौर पर अशिष्ट और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

जिले के बैरिया क्षेत्र से भाजपा के विधायक सिंह ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में पिछले चार दिनों से धरना दे रहे प्राथमिक शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को असहज करने वाली बयानबाजी की।

सिंह ने कहा कि शासन से ‘खुराफाती’ अधिकारी को ही बलिया भेजा जाता है। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि "इसको सुधारा जाएगा।"

उन्होंने शिक्षकों से कहा "आप लोग प्रयत्न करिये और इसको बलिया की भाषा में सुधारिये। इस जिले में कुछ समय पहले ऐसा ही जिला विद्यालय निरीक्षक आया था। हम लोगों ने जिलाधिकारी के सामने ही उसका स्वागत बढ़िया तरीके से कर दिया था। वह खुद अपना तबादला कराकर यहां से चला गया।"

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा "हम ऐसा चाहेंगे कि यह स्वयं आवेदन पत्र दें कि हमको बलिया से जल्द हटा दिया जाये और यह खुद यहां से चले जायें।"

सिंह ने संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला से मुखातिब होते हुए कहा कि वह बलिया को बदलने के लिए नेतृत्व करें, वह उनके साथ रहेंगे और तब सारे अधिकारी ठीक हो जायेंगे ।

उल्लेखनीय है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयक पर उत्पीड़न के आरोप में कार्रवाई तथा अन्य मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दे रहे थे। आंदोलन के समर्थन में कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति और प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले भर के शिक्षक, शिक्षामित्र व रसोईये विद्यालयों में तालाबंदी कर धरने में पहुंचे थे।

राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला और विधायक सुरेन्द्र सिंह भी सोमवार देर शाम धरनास्थल पर पहुंच गए। राज्य मंत्री ने इस मौके पर कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कुछ समय से नियमित आ रही समस्याएं उनके संज्ञान में हैं। राज्य मंत्री ने धरनास्थल से ही बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी से दूरभाष पर वार्ता की।

शुक्ल के मुताबिक, बेसिक शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि शिकायतों की जांच कराकर दोषी पाये जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध एक सप्ताह के अन्दर कार्रवाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा मंत्री की अपील पर धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए