लाइव न्यूज़ :

बिहार में भाजपा विधायक ने लालू प्रसाद के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

By भाषा | Updated: November 26, 2020 18:51 IST

Open in App

पटना, 26 नवंबर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां एक भाजपा विधायक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिन्हें कथित तौर पर लालू ने विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में राजग उम्मीदवार को हराने में मदद करने के बदले मंत्री पद देने की पेशकश की थी।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार रात अपने ट्विटर अकाउंट से उस कथित फोन कॉल का विवरण साझा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर विधायक ललन कुमार पासवान द्वारा दायर प्राथमिकी की प्रति के साथ यह जानकारी साझा की।

मोदी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक पीरपैंती से विधायक ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत सतर्कता पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लालू फिलहाल चारा घोटाला के मामलों में रांची में अपनी सजा काट रहे हैं।

लालू द्वारा यह कथित फोन मंगलवार को किया गया था और मोदी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किये गए इसके ऑडियो क्लिप में वह पासवान से “कोरोना प्रभावित होने का उल्लेख कर अनुपस्थित रहने” की बात करते सुने जा सकते हैं।

विधायक द्वारा पार्टी अनुशासन में बंधे होने की बात कहे जाने पर प्रसाद ने कहा था, “हम यह सरकार गिराने जा रहे हैं….आपको बाद में मंत्री बनाया जाएगा।”

पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी यह खुलासा किया कि राजद सुप्रीमो ने उनके करीबी सहयोगियों को भी विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बात करने के लिये कई फोन किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है