भाजपा विधायक कालीदास कोलाम्बकर बने महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल कोश्यारी ने दिलाई शपथ
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 18:38 IST2019-11-26T17:47:52+5:302019-11-26T18:38:48+5:30
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा विधायक कालीदास कोलाम्बकर को महाराष्ट्र विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया।

प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिलाएंगे और फ्लोर टेस्ट कराएंगे।
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा विधायक कालीदास कोलाम्बकर को महाराष्ट्र विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। राज्यपाल कोश्यारी ने मुंबई के राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। राज्यपाल ने कल सुबह 8 बजे बैठक बुलाई है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को भाजपा विधायक कालीदास कोलाम्बकर को महाराष्ट्र विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। कोलाम्बकर वडाला से आठ बार के विधायक हैं। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, “राज्यपाल ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में कोलाम्बकर को शपथ दिलाई है।
कोलाम्बकर विधानसभा सत्र के दौरान शेष बचे 287 विधायकों को शपथ दिलाएंगे।” इससे पहले दिन में उच्चतम न्यायालय ने फडणवीस सरकार को बहुमत साबित करने का आदेश देते हुए कोश्यारी से कहा था कि वह एक प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करें और यह सुनिश्चित करें कि बुधवार को सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाए। हालांकि, मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Maharashtra: BJP MLA Kalidas Kolambkar takes oath as Protem Speaker, at Raj Bhawan in Mumbai. Oath administered by Governor Bhagat Singh Koshyari pic.twitter.com/mSYjRXgmQk
— ANI (@ANI) November 26, 2019
बता दें कि प्रोटेम स्पीकर सभी पार्टियां अपने-अपने व्हिप की जानकारी देंगी। प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिलाएंगे और फ्लोर टेस्ट कराएंगे। परंपरा के अनुसार विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। वरिष्ठता का यहां मतलब है कि जो विधायक सबसे ज्यादा बार चुना गया हो।
क्या होता है प्रोटेम स्पीकर का मतलब
प्रोटेम स्पीकर में प्रोटेम शब्द लैटिन भाषा के Pro Tempore से आया है। इसका अर्थ होता है अस्थाई यानी कुछ समय के लिए। प्रोटेम स्पीकर का मनोनयन राज्यपाल करता है। जब तक विधानसभा के लिए स्थाई स्पीकर नहीं चुना जाता, प्रोटेम स्पीकर का अस्तित्व तब तक ही रहता है।