लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर बांटो और राज करो की नीति का आरोप, समर्थन में आए 100 पार्टी के नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 19:40 IST

खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मारपीट के मामले में नामजद और पार्टी से कारण बताओ नोटिस पाने वाले भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में नहीं बोलने दिए जाने से नाराज सत्ता पक्ष के कुछ सदस्य और विपक्ष के विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर बांटो और राज करो की नीति का आरोप लगाया अधिकारियों के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सभी पार्टियों के विधायकों ने एकजुटता दिखाई।

भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर बांटो और राज करो की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि यह अच्छी बात है कि अधिकारियों के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सभी पार्टियों के विधायकों ने एकजुटता दिखाई। प्रयागराज (उत्तरी सीट) से भाजपा विधायक बाजपेई ने संवाददाताओं से कहा कि चाहे कोई भी सरकार रही हो अधिकारियों का बर्ताव खराब ही रहा है।

उन्होंने कहा "अधिकारी बांटो और राज करो की नीति पर काम कर रहे हैं। हम भले ही कल विधायक न रहें लेकिन अधिकारी सेवानिवृत्ति तक कुर्सी पर रहेंगे। उनकी यह सोच भ्रष्टाचार के रूप में कैंसर की तरह फैली हुई है। अधिकारियों ने मान लिया है कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उस सोच के खिलाफ हमने उंगली उठाई है।’’

बाजपेई ने कहा यह अच्छी बात है कि अधिकारियों के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सभी पार्टियों के विधायकों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाई। भाजपा विधायक ने कहा "यह लड़ाई सपा, बसपा या कांग्रेस के खिलाफ नहीं है और ना ही हम अपनी सरकार के विरुद्ध हैं। यह उन अधिकारियों के खिलाफ है जो कोई भी सरकार रहे, खुद को जिम्मेदार कुर्सियों पर पाते हैं और पद का दुरुपयोग करते हैं, इसीलिए इस मुद्दे पर सभी पार्टियों के विधायक एकजुट दिखे।’’

इस सवाल पर कि कल जब सभी विधायक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी बात रखना चाहते थे तो उन्हें मौका क्यों नहीं दिया, बाजपेई ने कहा "कल मामला शायद सदन द्वारा मिस मैनेज हुआ। शायद तभी यह सब हुआ। अगर उस समय बात अच्छे से रख दी जाती तो यह सब नहीं होता। मगर यह लोकतंत्र है। कभी-कभी हम भी गलती करते हैं। जब हमने बात को मजबूती से रखा तो उसको माना गया। आज पीड़ित विधायक को अपनी बात रखने का मौका मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को बातचीत के लिए बुलाया है। हम सारी बातें उनके सामने रखेंगे।’’ इस बीच राज्य सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को मंत्रियों को छोड़कर बाकी सभी भाजपा विधायकों को अलग-अलग समूहों में बातचीत के लिए बुलाया है।

मालूम हो कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मारपीट के मामले में नामजद और पार्टी से कारण बताओ नोटिस पाने वाले भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में नहीं बोलने दिए जाने से नाराज सत्ता पक्ष के कुछ सदस्य और विपक्ष के विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया था। नारेबाजी में भाजपा के 100 से अधिक विधायक शामिल थे। इसकी वजह से सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअल्ट्रासाउंड कर रहा था अभिमन्यु गुप्ता, घूरा, पर्चा देखा और सारे कपड़े उतारने को कहा, मसाज करनी होगी, अश्लील हरकतें शुरू की, चिल्लाई, तो मुंह बंद कर दिया और...

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्राइम अलर्टकफ सीरप-नशीली दवाः 25 आरोपियों के यहां ईडी की छापेमारी, एसटीएफ़ के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की कोठी पर छापा 

भारत14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की जनसभा, उप्र कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल की बैठक

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: अटल जी की 100वीं जन्म जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम 21 को, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

भारतVIDEO: थलसेना प्रमुख ने अधिकारियों के साथ किए पुशअप्स, देखें वीडियो

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 2026 विधानसभा चुनाव से पहले वाम दल फुस्स?, यूडीएफ को बड़ी राहत, तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर के 'घर' में भाजपा मेयर

भारतनीतीश सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखा नागरिक उड्डयन, 3 नए विभाग और तीन अन्य विभागों के नाम बदले, देखिए पूरी सूची

भारतThiruvananthapuram Nagar Nigam Results 2025: कुल 101 सीट, NDA 50, LDF 29, UDF 19?, 45 वर्षों से एलडीएफ सत्ता खत्म, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा