लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म मामले में फंसे उत्तराखंड के भाजपा विधायक नेगी को फौरी राहत

By भाषा | Updated: January 13, 2021 22:00 IST

Open in App

नैनीताल, 13 जनवरी डीएनए जांच के लिए रक्त का नमूना देने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ उत्तराखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले दुष्कर्म मामले में फंसे भाजपा विधायक महेश नेगी की याचिका सुनने से बुधवार को न्यायाधीश एनएस धनिक ने इंकार कर दिया ।

अल्मोडा जिले के द्वाराहाट से विधायक नेगी का मामला अब मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान किसी दूसरी पीठ को भेजेंगे।

जब तक नई पीठ का चयन नहीं होता और मामले को सूचीबद्ध नहीं किया जाता, तब तक नेगी को फौरी राहत मिल गयी है ।

इससे पहले, उच्च न्यायालय ने सोमवार को नेगी की देहरादून के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के नेगी को डीएनए जांच के लिए रक्त का नमूना देने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया था ।

विधायक नेगी पर एक महिला ने पिछले वर्ष अगस्त में आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ अलग—अलग जगहों पर कई बार कथित रूप से दुष्कर्म किया । उसने यह भी दावा किया है कि विधायक उसकी पुत्री के जैविक पिता हैं ।

इस मामले की जांच फिलहाल पौडी जिले के श्रीनगर के महिला थाना द्वारा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता