लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की भाजपा विधायक को मिली पाकिस्तान से धमकी

By भाषा | Updated: February 1, 2021 11:43 IST

Open in App

लखनऊ, एक फरवरी इटावा सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया को पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से भेजे गए वाट्सऐप संदेशों में खुद उन्हें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने सोमवार को बताया "भाजपा विधायक सरिता भदौरिया को वाट्सऐप पर कुछ संदेश भेजे गए हैं। मैंने वे संदेश देखे हैं जो पाकिस्तान के किसी मोबाइल नंबर से भेजे गए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं और विधायक की सुरक्षा के बंदोबस्त की समीक्षा भी की जा रही है।"

विधायक सरिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लोगो युक्त आठ संदेश प्राप्त हुए हैं। ये संदेश शनिवार रात से रविवार सुबह तक भेजे गए हैं।

पुलिस के मुताबिक विधायक को पहला मैसेज शनिवार रात करीब 11 बजे भेजा गया। उसके बाद रविवार सुबह तक उन्हें मिले बाकी संदेशों में खुद उन्हें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है।

सरिता भदौरिया ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वह वर्ष 1999 में अपने पति अभय वीर सिंह भदौरिया की हत्या के बाद राजनीति में आई थीं। सरिता का कहना है कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं हैं और वह जनता के हित के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित