लाइव न्यूज़ :

रायबरेली के सलोन सीट से भाजपा विधायक का कोरोना के बाद होने वाली समस्याओं से निधन

By भाषा | Updated: May 7, 2021 12:40 IST

Open in App

लखनऊ/रायबरेली, सात मई रायबरेली के सलोन सीट से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण के बाद होने वाली समस्याओं (पोस्ट कोविड काम्पलीकेश) के कारण निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कोरी रायबरेली की सलोन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक थे और बृहस्पतिवार देर रात राजधानी के एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमण के बाद उत्पन्न जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद कोरी को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती कराया गया था और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें वहां से छुटटी दे दी गयी थी।

सूत्रों ने बताया कि बाद में कोरोना संक्रमण के बाद होने वाली समस्याओं के कारण उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हिरदय नारायण दीक्षित और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कोरी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये इसे पार्टी की व्यक्तिगत क्षति बताई।

कोरी भाजपा के चौथे विधायक हैं जिनकी कोरोना के कारण या उसके बाद होने वाली समस्याओं की वजह से मृत्यु हुई है।

इससे पहले भाजपा के नवाबगंज (बरेली) से विधायक केसर सिंह गंगवार (64) की नोएडा के एक अस्पताल में मृत्यु हुई थी। लखनऊ पश्चिम सीट से विधायक सुरेश श्रीावास्तव और ओरैया से भाजपा के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर की भी कोविड-19 से मृत्यु हो चुकी है।

पिछले साल उत्तर प्रदेश सरकार के दो मंत्री चेतन चौहान और कमल रानी वरूण का निधन भी कोविड-19 की वजह से हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर