लाइव न्यूज़ :

इंदौर की भाजपा विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:53 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 दिसंबर इंदौर से भाजपा विधायक और पूर्व महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पायी गईं।

महामारी की रोकथाम के लिए जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया, "रैपिड एंटीजन टेस्ट में गौड़ (59) कोरोना वायरस से संक्रमित मिली हैं।"

उन्होंने बताया कि शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 की भाजपा विधायक की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें उनके घर में पृथक-वास में रखा गया है।

इस बीच, गौड़ ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्वीट किया, "कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच करायी और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, मैं डॉक्टरों की सलाह पर घर पर पृथकवास में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हूं। जो भी लोग गत दिनों मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं पृथकवास में जाने के साथ ही अपनी जांच अवश्य कराएं।"

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 21 दिसंबर तक महामारी के कुल 52,296 मरीज मिले हैं। इनमें से 844 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?