लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश से भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: June 5, 2021 11:05 IST

Open in App

शिमला, पांच जून हिमाचल प्रदेश से भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा का कोविड-19 के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 68 वर्ष थी।

नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

चेतन ने एक ट्वीट में कहा कि उनके पिता बीमारी से लम्बे संघर्ष के बाद यह लड़ाई हार गए। तीन बार के विधायक नरेंद्र राज्य विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक भी थे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बरागटा के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए शुक्रवार शाम चंडीगढ़ के ‘पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च’ गए थे।

ठाकुर ने विधायक के निधन को हिमाचल प्रदेश खासकर जुब्बल कोटखाई के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

नरेंद्र बरागटा 1998 में शिमला निर्वाचन क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। दिसंबर 2007 में वह जुब्बल-कोटखाई से निर्वाचित हुए।

वह 1998-2002 तक बागवानी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे और 30 दिसंबर 2007 से दिसंबर 2012 तक बागवानी, तकनीकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे।

हिमाचल प्रदेश की 13 वीं विधानसभा के लिए दिसंबर 2017 में वह जुब्बल-कोटखाई से फिर से चुने गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया