लाइव न्यूज़ :

धर्मशाला के भाजपा विधायक पर उनकी पत्नी ने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: June 26, 2021 14:06 IST

Open in App

शिमला, 26 जून हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विशाल नेहरिया के खिलाफ उनकी पत्नी ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। नेहरिया की पत्नी हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं ।

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) की 2020 बैच की अधिकारी ओशिन शर्मा का 11 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियों में शर्मा ने भाजपा विधायक पर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को नेहरिया ने उन्हें तीन बार थप्पड़ मारे।

कांगड़ा जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के नगरोटा सूरियान में शर्मा प्रखंड विकास अधिकारी के रूप में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरिया ने कई बार उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया।

नेहरिया और शर्मा की शादी दो महीने पहले 26 अप्रैल को हुई थी। उन्होंने कहा कि अब वह अपने मायके लौट आई हैं। एचपीएएस अधिकारी का दावा है कि नेहरिया ने इस साल फरवरी में चंडीगढ़ के होटल में उनकी पिटाई की थी।

भाजपा विधायक को इस आरोप पर टिप्पणी करने के लिए जब कॉल या संदेश भेजा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

नेहरिया (32) 24 अक्टूबर, 2019 को उपचुनाव में धर्मशाला के विधायक निर्वाचित हुए थे।

शर्मा का आरोप है कि उनके पति ने उन्हें शादी के चौथे दिन घर से बाहर निकाल दिया क्योंकि वह कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित पाई गईं थीं। उन्होंने कहा कि नेहरिया ने फिर ख़ुद को नुक़सान पहुंचाने की धमकी दी, जिसके बाद वह वापस लौट आईं।

अधिकारी ने कहा कि वह नेहरिया को कॉलेज में पढ़ाई के दौरान से जानती हैं और तब भी दोनों का रिश्ता टूट गया था क्योंकि उस समय भी नेहरिया उनकी पिटाई करते थे।

अधिकारी ने बताया कि नेहरिया ने विधायक बनने के बाद 2019 में शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्हें लगा कि वह सच में उन्हें पसंद करते हैं और इस वजह से वह शादी को राजी हो गईं।

शर्मा ने अपने ससुरालवालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने विवाह के समय परिवार को 1.20 लाख रुपये की सोने की चेन और एक लाख रुपये मूल्य की अंगूठी शादी में दी थी।

उन्होंने कहा कि उनके ससुरालवालों ने भी उन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन