भाजपा विधायक ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ छवि धूमिल करने का मामला दर्ज कराया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:29 IST2021-08-10T21:29:35+5:302021-08-10T21:29:35+5:30

BJP MLA files a case against AAP MP Sanjay Singh for tarnishing his image | भाजपा विधायक ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ छवि धूमिल करने का मामला दर्ज कराया

भाजपा विधायक ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ छवि धूमिल करने का मामला दर्ज कराया

लखनऊ, 10 अगस्‍त आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह के खिलाफ बस्‍ती जिले की हरैया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पुलिस में छवि धूमिल करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हजरतगंज कोतवाली में आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ भाजपा विधायक अजय सिंह की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। अजय सिंह ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि ''आठ अगस्‍त को आप सांसद संजय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में मेरे (अजय सिंह) द्वारा विधानसभा में प्रश्‍न उठाने संबंधी प्रपत्र का उल्‍लेख किया और कथित रूप से जल शक्ति मंत्रालय के घोटाले का उल्‍लेख किया।''

विधायक के अनुसार संजय सिंह ने उनके नाम का उल्‍लेख करते हुए जालसाजी की और बदनाम करने और छवि धूमिल करने की दृष्टि से षडयंत्र कर प्रेसवार्ता में गलत व फर्जी दस्‍तावेजों व प्रपत्रों का प्रयोग किया।

विधायक अजय सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने आने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए यह साजिश रची और राजनीतिक प्रसिद्धि हासिल करने के लिए जालसाजी की और फर्जी दस्तावेज मीडियाकर्मियों को दिखाये।

विधायक ने कहा कि ''उन्होंने मेरा प्रपत्र जल शक्ति विभाग के संबंध में दिखाया जो गलत है।'' भाजपा विधायक ने कहा कि ''मैंने जो प्रश्न उठाये थे वह सिंचाई विभाग के संबंध में थे और जलशक्ति मंत्रालय से उसका कोई सरोकार नहीं है।''

उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा चेकडैम बनाने के घोटाले की जांच कराने व कार्रवाई की मांग को विधानसभा में उठाया था। हजरतगंज कोतवाली प्रभारी के मुताबिक भाजपा विधायक की तहरीर पर संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP MLA files a case against AAP MP Sanjay Singh for tarnishing his image

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे