लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ‘एम्बालम’ आर सेल्वम का पुडुचेरी विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:13 IST

Open in App

पुडुचेरी, 15 जून भाजपा विधायक ‘एम्बालम’ आर सेल्वम का बुधवार को पुडुचेरी विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है ।

विधानसभा सचिव आर मौनीसामी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विधानसभा में कल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव है और सेल्वम इस पद के लिए एकमात्र प्रत्यााशी हैं। उन्होंने बताया कि इस पद के नामांकन के लिए आज पूर्वाह्न 12 बजे तक की समय सीमा थी लेकिन किसी अन्य उम्मीदवार का नामांकन नहीं मिला।

उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने कल विधानसभा की बैठक बुलायी है और यह छह अप्रैल के चुनाव के बाद गठित विधानसभा का पहला सत्र होगा। एम्बालम सेल्वम का मूल स्थान है इसलिए उन्हें ‘एम्बालम’ सेल्वम कहा जाता है।

एआईएनआरसी और भाजपा राजग के घटक हैं जिसने यहां सरकार बनायी है । एआईएनआरसी के 10 और भाजपा के छह विधायक हैं। केंद्र द्वारा नामित तीन अन्य सदस्य एआईएनआरसी की अगुवाई वाले राजग का समर्थन कर रहे है।

सेल्वम (57) का विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होना लगभग तय है और वह विधानसभा के 21 वें अध्यक्ष होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच