लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुंगेर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हुईं भाजपा विधायक, टूटे हाथ-पैर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2021 16:56 IST

घटना मुंगेर जिले के बरियारपुर के नजदीक घटी, जहां सामने से आ रही एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. जिस तरफ विधायक बैठी थी, कार में उसी तरफ से टक्कर लगी.

Open in App
ठळक मुद्देकटोरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक डा. निक्की हैंब्रम सड़क हादसे का शिकार हो गई रविवार देर रात भाजपा विधायक को सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आईट्रक की जोरदार टक्कर की वजह से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

पटना: बिहार के बांका जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक डा. निक्की हैंब्रम सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं. रविवार देर रात भाजपा विधायक को सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आई. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. ट्रक की जोरदार टक्कर की वजह से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस दौरान विधायक के हांथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब बांका से पटना आ रही निक्की हेंब्रम की कार में सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी. घटना देर रात की बताई जा रही है. घटना मुंगेर जिले के बरियारपुर के नजदीक घटी, जहां सामने से आ रही एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. जिस तरफ विधायक बैठी थी, कार में उसी तरफ से टक्कर लगी. जिससे विधायक का दाहिना हांथ व दाहिना पैर टूट गया है. इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल डॉ. निक्की हेंब्रम को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. ट्रक की जोरदार टक्कर की वजह से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. विधायक के करीबी लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे खुद उनकी चिकित्सा की निगरानी कर रहे हैं. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. यहां बता दें कि डॉ. निक्की हेम्ब्रम कटोरिया से पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं. इनके ससुर सोनेलाल हेंब्रम कटोरिया के विधायक रहे हैं.

 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता