लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: नहीं रहे भाजपा विधायक मदन मोहन दत्त, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

By भाषा | Updated: June 17, 2020 15:11 IST

भाजपा नेता मदन मोहन दत्त की दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देयकृत से संबंधित बीमारी के कारण मदन मोहन दत्त एक हफ्ते पहले भुवनेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए थेदत्त ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर इस क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था

बालासोर: ओडिशा में बालासोर सदर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक और भाजपा नेता मदन मोहन दत्त का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। 

बुधवार को पड़ा दिल का दौरा

उन्होंने बताया कि पहली बार विधायक बने दत्त को यकृत से संबंधित बीमारी के कारण एक हफ्ते पहले भुवनेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका वहां निधन हो गया। 

लड़ा था 2019 का विधानसभा चुनाव

दत्त ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर इस क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने बीजद उम्मीदवार जीवन प्रदीप दास को 13,406 मतों के अंतर से हराया था। वह विधायक बनने से पहले रेमुना ब्लॉक के अध्यक्ष और भाजपा की बालासोर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रदीप्त कुमार नायक ने दत्त के निधन पर शोक जताया है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल