लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

By भाषा | Updated: May 31, 2021 11:22 IST

कासगंज जिले की अमापुर सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह 56 साल के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र प्रताप सिंह को सोमवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गयाभाजपा विधायक को सुबह करीब सात बजे अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थीदेवेंद्र प्रताप सिंह का शव ले जाने के लिए सरकारी एम्बुलेंस न आने को लेकर लोगों में नाराजगी

एटा (उत्तर प्रदेश): कासगंज जिले की अमापुर सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा विधायक को अचानक दिल का दौरा पड़ने पर जिला चिकित्सालय ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एटा जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश अग्रवाल ने बताया कि सिंह को सुबह करीब सात बजे अस्पताल लाया गया था उन्होंने तथा अन्य चिकित्सकों ने जब उन्हें देखा, तब तक उनका निधन हो चुका था।

तीन बार विधायक रहे देवेंद्र प्रताप

कुल तीन बार विधायक रह चुके देवेंद्र प्रताप सिंह दो बार सोरों विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। बाद में इसी सीट का नाम बदलकर अमापुर कर दिया गया जिससे वह मौजूदा विधायक थे। उनके परिवार में एक बेटा और बेटी है। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है।

विधायक के निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय भाजपा विधायक विपिन वर्मा डेविड और मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी अस्पताल पहुंच गये।

भाजपा नेताओं और विधायकों में सिंह का शव ले जाने के लिए सरकारी एम्बुलेंस न आने को लेकर नाराजगी देखी गयी। शव को उनके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये अपने गांव एक निजी एम्बुलेंस से ले गये।

विधायक की मौत की खबर मिलने एवं उनके परिजनों द्वारा शव ले जाने के बाद एटा की जिलाधिकारी विभा चहल जिला चिकित्सालय पहुंचीं तो नेताओं में आक्रोश व्यक्त किया और शव वाहन उपलब्ध न कराये जाने की शिकायत की।जिलाधिकारी ने मामले की तफ्तीश कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो