लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने केबीसी में पूछे गए प्रश्न को लेकर अमिताभ के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: November 3, 2020 14:26 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर भाजपा के एक विधायक ने हिंदूओं की भावनाओं को कथित रूप से आहत करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और टीवी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया।

लातूर जिले के औसा से भाजपा विधायक अभिमन्यु पवार ने लातूर के पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के पास की गई शिकायत में कहा कि शुक्रवार को विशेष कड़ी ‘करमवीर’ के दौरान पूछे गए एक प्रश्न को लेकर बच्चन और ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

पवार ने पुलिस अधिकारी को सौंपे गए दो पृष्ठीय पत्र की प्रति पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘हिंदुओं को अपमानित करने और सौहार्द के साथ रह रहे हिंदुओं एवं बौद्ध अनुयायियों के बीच मनमुटाव पैदा करने की कोशिश की गई।’’

कार्यक्रम की इस कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता बेजवाड़ा विल्सन और अभिनेता अनूप सोनी हॉट सीट पर बच्चन के सामने बैठे थे। इस दौरान बच्चन ने छह लाख 40 हजार रुपए के लिए प्रश्न पूछा था कि 25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी. आर. आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?। इसके लिए चार विकल्प दिए गए- (क) विष्णु पुराण (ख) भगवत गीता (ग) ऋग्वेद (घ) मनु स्मृति।

पवार ने कहा, ‘‘सभी चार विकल्प हिंदू धर्म से संबंधित थे। यह स्पष्ट है कि इस प्रश्न का उद्देश्य हिंदुओं की भावनाएं आहत करना था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रश्न संदेश देता है कि हिंदू धर्म ग्रंथ जलाने के लिए बने हैं और इससे हिंदुओं एवं बौद्ध धर्म के अनुयायियों के बीच शत्रुता पैदा होती है।’’

इस प्रश्न को लेकर केबीसी की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हो रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन