लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः भाजपा विधायक ने कांग्रेस सरकार को कहा, ‘‘दारू बेचने वाली सरकार’’

By गुणातीत ओझा | Updated: February 23, 2020 16:57 IST

भाजपा विधायक ने कहा कि 'कमलनाथ जी, मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश बनाने की दिशा में आपकी सरकार का यह कदम प्रदेश के आने वाले भविष्य को नशे की तरफ धकेल देगा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने साल 2020-21 के लिए जारी की है नई आबकारी नीतिअब पूरे मध्य प्रदेश में विदेशी शराब ऑनलाइन भी खरीदी जा सकेगीमध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति पर हमलावर हुई भाजपा

मध्यप्रदेश में विदेशी शराब की ऑनलाइन बिक्री को मंजूरी देने के निर्णय की आलोचना करते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार को प्रदेश की कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को ‘‘दारू बेचने वाली सरकार’’ करार दिया। शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम तो सोच रहे थे कि कमलनाथ सरकार सूबे में निवेश को बढ़ावा देते हुए नये कारखाने खुलवायेगी, युवाओं को रोजगार देगी, नये अस्पताल खोलेगी, किसानों को खाद-बीज मुहैया करायेगी और दूध उत्पादन को बढ़ावा देगी। लेकिन सरकार ने ऑनलाइन दारू (शराब) बेचने का फैसला किया है।"

उन्होंने कहा, "यह दारू (शराब) बेचने वाली सरकार है। आगे-आगे देखते जाइये कि राज्य में क्या होता है।" शर्मा, भोपाल की हुजूर सीट से विधायक हैं। वह विधानसभा में प्रस्तुत "मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक 2019" पर विचार के लिये गठित प्रवर समिति की बैठक में हिस्सा लेने इंदौर आये थे। भाजपा नेता ने कहा कि सूबे में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के जरिये गो तस्करी पर लगाम लगाये जाने की जरूरत है ताकि दो संप्रदायों के बीच तनाव पैदा न हो। शर्मा ने एक सवाल पर कहा, "हम देश में बीफ (गोमांस) फेस्टिवल मनाये जाने के खिलाफ जंग छेड़ेंगे। हम ऐसे फेस्टिवल मनाने वाले लोगों को समझायेंगे कि वे गाय का दूध पीकर मस्त रहें और अगर वे इसे (गाय) खायेंगे, तो यह उन्हें खा जायेगी।"

जानें क्या है मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति

बताते चलें कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने साल 2020-21 के लिए आबकारी नीति में कई बदलाव किए हैं। इन बदलावों के बाद अब पूरे मध्य प्रदेश में विदेशी शराब ऑनलाइन भी खरीदी जा सकेगी। वहीं, राज्य में शराब की नई दुकानें नहीं खुल सकेगी। बीते शनिवार को मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी घोषणा करते हुए सरकारी बयान जारी किया है। मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति में खास बात यह है कि किसी शराब दुकान के 5 किलोमीटर के दायरे में यदि कोई दुकान नहीं है तो वहां शराब की उप-दुकान खोली जा सकेगी। साथ ही शराब की अवैध बिक्री को रोकने के लिए हर बोतल में बार कोड लगाने की शुरुआत की जाएगी। वहीं नई आबकारी नीति में तय किया गया है कि अंगूर से बनाई जा रही वाइन के प्रचार-प्रसार के लिए पर्यटन स्थलों पर 15 नए वाइन आउटलेट खोले जाएंगे। इन आउटलेट्स की फीस मात्र 10,000 रुपये सालाना होगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव