लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने राजस्थान के कस्बे से हिन्दुओं के पलायन का दावा किया, इसे ‘भूमि जिहाद’बताया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 21:16 IST

Open in App

जयपुर, 17 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में आरोप लगाया कि टोंक के मालपुरा कस्बे में मुसलमानों द्वारा ऊंची कीमत पर संपत्तियां खरीदे जाने के बाद हिन्दुओं को क्षेत्र से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने इसे ‘भूमि जिहाद’ का मामला बताया।

मालपुरा से विधायक कन्हैया लाल ने दावा किया कि ऊंची कीमतों पर संपत्तियां खरीदने के बाद मुसलमान हिन्दुओं को धमका रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि हिन्दू परिवारों में डर और असुरक्षा की भावना है, जिसके कारण उनमें से 600 से 800 पलायन कर चुके हैं।

स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए विधायक ने कहा कि कड़ा कानून बनाने की जरुरत है ताकि हिन्दू और जैन समुदाय के लोगों को असुरक्षा की भावना के कारण अपने क्षेत्र से भागना ना पड़े।

कन्हैया लाल ने कहा कि मालपुरा संवेदनशील शहर है, जहां 1950 से अभी तक साम्प्रदायिक दंगों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने नया मिशन शुरू किया है।

विधायक ने आरोप लगाया कि वे ऊंची कीमतों पर जमीन खरीदते हैं और हिन्दू परिवारों को धमकी देते हैं।

पहले भी भाजपा ने आरोप लगाया था कि राजस्थान के टोंक जिले में साम्प्रदायिक समस्याओं के कारण उत्पन्न असुरक्षा के कारण सैकड़ों हिन्दू परिवारों को पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है।

भाजपा की राजस्थान काई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा था कि मालपुरा के लोगों ने इस समस्या को सबके सामने लाने के लिए अपने घरों के बाहर पोस्टर लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह