लाइव न्यूज़ :

विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन रोकने को भाजपा विधायक लाये विधेयक, सदन ने नहीं दी अनुमति

By भाषा | Updated: July 30, 2021 22:32 IST

Open in App

रायपुर, 30 जुलाई छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को सदन ने 'छत्तीसगढ़ विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक, 2021' को प्रस्तुत करने की अनुमति नहीं दी। विधानसभा में शुक्रवार को मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस को प्रस्तुत करने का प्रस्ताव किया।

अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि इस विधेयक को लाने की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि पूरे देश में जो हमारी नौजवान बच्चियां हैं, उनको बहला-फुसलाकर उनके साथ शादी की जाती है। शादी करने के बाद में उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन कराने के बाद उन्हें तलाक दे दिया जाता है। इससे बच्चियां और पूरा परिवार बर्बाद होता है। उन्होंने कहा कि इससे एक समाज से दूसरे समाज में झगड़े पैदा होते हैं और इसके कारण कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा होती है।

अग्रवाल ने कहा, '' इस प्रकार का विधेयक पारित हो जाएगा तब भविष्य में हमारी बच्चियों का भविष्य सुरक्षित कर पाएंगे। उनके जीवन को सुरक्षित कर पाएंगे। इसलिए मैं चाहता है कि यह जो विधेयक लाया गया है उसे प्रस्तुत करने की अनुमति दें।''

जब अग्रवाल ने इस विधेयक को प्रस्तुत करने की अनुमति मांगी, तब सदन ने बहुमत के आधार पर ध्वनिमत से इसकी अनुमति नहीं दी। बाद में विधायक अग्रवाल ने मत विभाजन की मांग की। ​विधायक अग्रवाल की मांग पर सदन में विधेयक को प्रस्तुत करने की अनुमति के लिए मत विभाजन कराया गया। तब विधेयक को प्रस्तुत करने पक्ष में 13 मत प्राप्त हुए तथा विरोध में 54 मत प्राप्त हुए। मतों के आधार पर प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान