महाराष्ट्र के मंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा विधायक पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 21, 2021 14:47 IST2021-11-21T14:47:43+5:302021-11-21T14:47:43+5:30

BJP MLA booked for using derogatory language against Maharashtra minister | महाराष्ट्र के मंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा विधायक पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र के मंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा विधायक पर मामला दर्ज

जालना, 21 नवंबर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता राजेश टोपे के खिलाफ यहां कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायक बबनराव लोणीकर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

लोणीकर ने बृहस्पतिवार को जालना के जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिला योजना समिति विकास निधि के असमान वितरण का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र परतूर में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा राशि जारी नहीं की गयी।

टोपे, जालना जिले के संरक्षक मंत्री हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं ने विभिन्न पुलिस थानों में लोणीकर के खिलाफ शिकायतें दर्ज करायी।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राकांपा कार्यकर्ता शिवप्रसाद चांगले ने लोणीकर के खिलाफ अपमान करने और भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में जालना के अंबाड पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP MLA booked for using derogatory language against Maharashtra minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे