लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक बिस्वजीत दैमरी ने असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:34 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 मई भाजपा विधायक बिस्वजीत दैमरी ने असम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

पार्टी विधायक नुमल मोमिन विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

दैमरी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया।

इससे पहले, आज भाजपा ने एक बैठक में 15वीं असम विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए क्रमश: दैमरी तथा मोमिन के नाम पर मुहर लगाई।

मौजूदा विधानसभा का पहला सत्र शुक्रवार से शुरू होगा।

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से भाजपा में आने के बाद दैमरी गत फरवरी में राज्यसभा के लिए पुन: निर्वाचित हुए थे।

उन्होंने इस बार पानेरी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा और 35,852 मतों के अंतर से विजयी हुए।

वहीं, भाजपा विधायक मोमिन बोकाजन विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए।

बुधवार को, पूर्व मंत्री एवं असम गण परिषद से आठ बार विधायक रहे फणि भूषण चौधरी को राज्य विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।

हालिया चुनाव में राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा नीत राजग को 75 सीट मिली थीं। वहीं, कांग्रेस नीत महागठबंधन के खाते में 50 सीट आई थीं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos