लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री के पुत्र की दिल्ली यात्रा को लेकर हमला बोला

By भाषा | Updated: June 1, 2021 20:10 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक जून भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के पुत्र एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र की दिल्ली यात्रा को लेकर मंगलवार को हमला बोला और आरोप लगाया कि वह ‘‘कर्नाटक में सरकार चला रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा और यतनाल के बीच कई मुद्दों पर लंबे समय से मतभेद रहे हैं।

यतनाल ने कहा कि येदियुरप्पा को स्वयं दिल्ली जाना चाहिए था, न कि उनके पुत्र को क्योंकि सरकार से जुड़े मामलों में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

विजयेंद्र मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।

यतनाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि यह येदियुरप्पा की सरकार नहीं है, बल्कि विजयेंद्र की सरकार है। इसीलिए हम इस सरकार का विरोध करते हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय नेतृत्व ने बल्लारी क्षेत्र में जेएसडब्ल्यू समूह को जमीन बेचने के प्रस्ताव और कोविड-19 प्रबंधन सहित कुछ मुद्दों पर रिपोर्ट मांगी थी।

यतनाल ने कहा, ‘‘हमारे आलाकमान ने 1.2 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 3,666 एकड़ जमीन देने का गंभीर संज्ञान लिया है। इसके अलावा, केंद्र कोविड-19 प्रबंधन से जुड़े मुद्दे पर भी नाराज है।’’

जेएसडब्ल्यू समूह को जमीन बेचने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल की हालिया बैठक के एजेंडे में था, लेकिन सरकार के भीतर और बाहर से विरोध के बाद इसे वापस ले लिया गया।

विजयेंद्र एक महीने पहले राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई के साथ भी दिल्ली गए थे, जिससे कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे।

ऐसी अटकलें थीं कि भाजपा आलाकमान येदियुरप्पा की जगह बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है क्योंकि वह सरकार की कार्यप्रणाली से प्रसन्न नहीं है।

बोम्मई ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि यह सब अफवाह है।

इस बीच, भाजपा सूत्रों ने कहा कि विजयेंद्र की दिल्ली यात्रा का राज्य की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और वह एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि विजयेंद्र एक कार्यक्रम में शामिल होने पारिवारिक यात्रा पर गए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और अन्य लोग हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू