लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक और जिला अध्यक्ष को गोली मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 9, 2021 12:48 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), नौ मार्च भदोही जिले के औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर और पार्टी जिलाध्यक्ष को फोन पर अपशब्द कहते हुए गोली मारने की धमकी देने के आरोप में मंगलवार को पार्टी के एक पूर्व नेता को गिरफ्तार किया गया।

विधायक भास्कर ने मंगलवार को आरोप लगाया कि चौरी थाना क्षेत्र के साहू पुर के रहने वाले पूर्व भाजपा नेता धीरेंद्र दुबे ने सोमवार रात उन्हें फोन कर उन पर अपने बेटे का अपहरण कराने का आरोप लगाते हुए अपशब्द कहे और गोली मारने की धमकी दी।

भास्कर ने बताया कि उन्होंने इसकी कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह तथा कई अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों को दी है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि धीरेन्द्र दुबे का बेटा सत्यम दुबे (16) रविवार दोपहर से गायब था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस खोज में जुटी है। इस बीच, विधायक भास्कर का एक ऑडियो प्राप्त हुआ जिसमें दुबे विधायक को अपशब्द कह रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधायक को फोन करने के बाद धीरेन्द्र ने भाजपा जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव को भी फोन कर कथित तौर पर गोली मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक और पार्टी के जिला अध्यक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई, लेकिन उपलब्ध ऑडियो के आधार पर मामला दर्ज कर धीरेंद्र को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

भदोही भाजपा जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर के बिकरु गांव में पिछले साल जुलाई में हुए पुलिसकर्मियों के हत्याकांड के बाद धीरेन्द्र ने वारदात के मुख्य आरोपी विकास दुबे के समर्थन में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा किये थे, जिसे लेकर भाजपा ने उसे पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया