लाइव न्यूज़ :

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का MLA बेटा आकाश को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा, बल्ले से पीटा था अधिकारी को

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2019 17:08 IST

इंदौर नगर निगम के अधिकारी की बल्ले से पिटाई पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आकाश विजयवर्गीय के साथ ही 10 अन्य लोगों के FIR दर्ज हुई है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 294, 323 506, 147, 148 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देआकाश विजयवर्गीय भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के महासचिव और दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं।आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, हम इस तरह भ्रष्टाचार और गुंडई को खत्म करेंगे।

जर्जर मकान ढहाने गयी इंदौर नगर निगम की टीम के साथ विवाद के दौरान बुधवार को भाजपा के स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शहरी निकाय के एक अफसर को क्रिकेट बैट से पीट दिया। आकाश, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं।

इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटने के मामले में स्थानीय भाजपा विधायक कैलाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका खारिज। न्यायिक हिरासत में जेल भेज भेजे गए।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका खारिज हो गई है। इसके बाद आकाश को जेल भेज दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 7 जुलाई को होगी। 

 

इंदौर नगर निगम के अधिकारी की बल्ले से पिटाई पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आकाश विजयवर्गीय के साथ ही 10 अन्य लोगों के FIR दर्ज हुई है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 294, 323 506, 147, 148 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

 

आकाश विजयवर्गीय भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के महासचिव और दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर आकाश विजयवर्गीय को अफसोस नहीं है। आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, हम इस तरह भ्रष्टाचार और गुंडई को खत्म करेंगे। 'आवेदन, निवेदन और फिर दना दन' के तहत हम अब कार्रवाई करेंगे।

बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि निगम के अधिकारी ने महिलाओं को घसीटकर घरों से बाहर निकाला था। महिला पुलिस को उनके साथ होना चाहिए था, जब मैं वहां पहुंचा तो लोग गुस्से में थे और अधिकारी को भगा रहे थे। मैं अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहा हूं।

चश्मदीद लोगों ने बताया कि नगर निगम की टीम गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर मकान को ढहाने पहुंची थी। रहवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान शहर के क्षेत्र क्रमांक-तीन के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय भी वहां पहुंच गये और टीम को कथित तौर पर चेतावनी दी कि अगर वह जल्द नहीं लौटी, तो परिणाम के लिये वह खुद जिम्मेदार होगी।

उन्होंने बताया कि भारी हंगामे के बीच विजयवर्गीय के समर्थकों ने नगर निगम टीम के साथ लायी गयी अर्थ मूविंग मशीन की चाबी निकाल ली। इस पर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान भाजपा विधायक हाथ में क्रिकेट का बैट लेकर आये और मोबाइल फोन से बात कर रहे एक निगम अधिकारी को बैट से पीटना शुरू कर दिया।

भाजपा विधायक के समर्थकों ने भी इस अधिकारी से मारपीट और गाली-गलौज की। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर हालात पर काबू पाया। इस घटना के बाद विजयवर्गीय अपने समर्थकों के साथ एमजी रोड पुलिस थाने पहुंच गये।

मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा नेता भी पुलिस थाने पहुँच गये। इस बीच, अपने सहकर्मी से भाजपा विधायक की मारपीट से गुस्साये नगर निगम कर्मचारियों ने निगम परिसर में काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों