लाइव न्यूज़ :

बल्ला कांड: BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय ने लोक निर्माण मंत्री के रिश्तेदारों पर लगाया मकान घोटाले का आरोप

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:18 IST

34 वर्षीय भाजपा विधायक ने कहा, "मैंने सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ को आवेदन भेजकर गुजारिश की है कि वह वर्मा के रिश्तेदारों और इंदौर नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत वाले कुछ मकान घोटालों की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश करें। मैं इस वीडियो के माध्यम से वर्मा को चुनौती देता हूं कि यदि उनमें दम हो, तो वह मेरी इस गुजारिश का लिखित समर्थन करें।"

Open in App

इंबहुचर्चित बल्ला काण्ड के आरोपी भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सोमवार को इल्जाम लगाया कि मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के रिश्तेदार इंदौर नगर निगम के अफसरों से सांठ-गांठ के जरिये जमीन पर कब्जा करने के लिये पुराने मकानों को बेवजह जर्जर घोषित कराते हुए तुड़वा रहे हैं।

विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर इस आशय का आरोप लगाया। 34 वर्षीय भाजपा विधायक ने कहा, "मैंने सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ को आवेदन भेजकर गुजारिश की है कि वह वर्मा के रिश्तेदारों और इंदौर नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत वाले कुछ मकान घोटालों की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश करें। मैं इस वीडियो के माध्यम से वर्मा को चुनौती देता हूं कि यदि उनमें दम हो, तो वह मेरी इस गुजारिश का लिखित समर्थन करें।"

विजयवर्गीय ने संबंधित मकान घोटालों के सबूत होने का दावा करते हुए कहा, "अगर इन घोटालों की सीबीआई जांच होती है और इसमें वे (वर्मा के रिश्तेदार) बेगुनाह साबित हो जाते हैं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।" इंदौर, वर्मा का गृह नगर है।

विजयवर्गीय के आरोपों पर उनकी प्रतिक्रिया कई प्रयासों के बावजूद नहीं मिल सकी। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "इंदौर नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को हाल ही में क्रिकेट बैट से सरेआम पीटते कैमरे में कैद हुए भाजपा विधायक अपने पापों से ध्यान भटकाने के लिये लोक निर्माण मंत्री पर बेबुनियाद इल्जाम लगा रहे हैं।" 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं