लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने मिलाया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सुर में सुर

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:16 IST

Open in App

(शिवसेना सांसद के नाम में संशोधन के साथ रिपीट)

बलिया (उत्तर प्रदेश), 18 मार्च ‘फटी जींस’ को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान के बाद उत्तर प्रदेश की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि महिलाओं और पुरुषों, दोनों को मर्यादित वस्त्र ही पहनने चाहिए।

सिंह ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महिलाएं और बेटियां परिवार की प्रतिष्ठा होती हैं और इसे बनाए रखने के लिए मर्यादा में रहना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पशु और इंसान में बुनियादी फर्क यही होता है कि इंसान अंगों को ढक कर मर्यादित तरीके से रहता है जबकि जानवर नग्न अवस्था में।

भाजपा विधायक ने कहा कि पुरुष और महिलाओं को ऐसा वस्त्र पहनना चाहिए जिससे उनके ”सभ्य और सुशील होने का एहसास झलके और वे बेहूदा ना लगे”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के “फटी जींस पहनने” को लेकर दिए गए बयान के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी रिपीट प्रियंका चतुर्वेदी तथा कुछ अन्य महिला नेताओं द्वारा रावत का विरोध किए जाने पर सुरेंद्र सिंह ने तंज करते हुए कहा कि “संस्कारित व्यक्ति से ही सही टिप्पणी की उम्मीद की जा सकती है।”

गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने हालिया बयान में कहा है कि महिलाओं को “फटी हुई जींस” पहने देखकर उन्हें हैरानी होती है। उनके मन में सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह