लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर दंगा मामले में भाजपा विधायक बरी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:15 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 22 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में साल 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों के मामले में अपनी कथित भूमिका के लिए मुकदमे का सामना करने वाले भाजपा विधायक को शुक्रवार को एक विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

विशेष न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने जनप्रतिधियों से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाली एक अदालत का नेतृत्व करते हुए खतौली से विधायक विक्रम सैनी और 11 अन्य को बरी कर दिया। अदालत ने फैसला सुनाया कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ दंगा और आगजनी के आरोपों को साबित करने में विफल रहा है।

मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के कवल गांव में दंगा, आगजनी और एक लोक सेवक को धमकी देने के आपराधिक मामले में विधायक और 11 अन्य के खिलाफ मुकदमा चल रहा था।

कवल गांव के रहने वाले चौकीदार इश्तियाक ने 27 अगस्त को जानसठ थाने में दर्ज प्राथमिकी में कवल गांव के तत्कालीन प्रधान सैनी और उनके साथियों के खिलाफ गांव के निवासी सरफराज की कार में आग लगाने और चौकीदार तथा अन्य को धमकी देकर शांति भंग करने का आरोप लगाया गया था।

प्राथमिकी के अनुसार सांप्रदायिक झड़प में मारे गए गांव के तीन युवकों गौरव, सचिन और शाहनवाज के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद उन्होंने कथित तौर पर कार में आग लगा दी थी।

कवल गांव के तीन युवकों की हत्या के बाद भड़के सांप्रदायिक दंगों में 60 लोग मारे गए थे जबकि 40 हजार से अधिक लोग जिला छोड़कर चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया