लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने पुलिस अधीक्षक पर लगाया मारपीट का आरोप

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:04 IST

Open in App

प्रतापगढ़, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट से भाजपा विधायक धीरज ओझा ने पुलिस अधीक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया और विरोध जताते हुए बुधवार को वह जिलाधिकारी आवास के सामने लेट गए।

हालांकि प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने विधायक के आरोपों से इनकार करते हुए इन्हें आधारहीन बताया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ओझा जिलाधिकारी आवास से हाथ में फटा हुआ कुर्ता लहराते हुए चिल्लाकर बाहर निकलते और गेट के सामने लेटते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस अधीक्षक ने बहुत मारा पीटा है। इस पर उनके समर्थकों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

ओझा ने संवाददाताओं को बताया कि वह दरअसल मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप के चलते जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे थे।

ओझा ने दावा किया कि शिवगढ़ विकासखंड में दबंग लोगों के दबाव में उनके समर्थकों का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। उनका आरोप है कि प्रशासन दबंग लोगों के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश कर रहा है।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने भाजपा विधायक धीरज ओझा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया है।

उन्होंने बताया कि ओझा मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जिला अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे थे और जब उन्हें दुर्व्यवहार करने से रोका गया तो वह मारपीट का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

जिले के रानीगंज क्षेत्र से भाजपा विधायक अभय कुमार उर्फ़ धीरज ओझा की राजनीति की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा से हुई थी। उसके बाद वह भाजपा के मुख्य जिला संगठन के उपाध्यक्ष बनाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव