लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: 'गोली मारो...' के नारे लगाती भीड़ के बीच मौजूद बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल, AAP नेता संजय सिंह ने उठाया सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 26, 2020 11:23 IST

दिल्ली हिंसा: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। जीटीबी अस्पताल के अधिकारी ने सूचना दी है। 200 से अधिक लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा। जिसमें से तकरीबन 60 लोग पुलिसवाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभय वर्मा के इस वीडियो को आप नेता नितिन त्यागी ने भी ट्वीट किया है।सांसद संजय कुमार सिंह ने वीडियो शेयर कर अमित शाह को टैग कर जवाब मांगा है।

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और सांसद संजय कुमार सिंह ने बीजेपी नेता और लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा का एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो को ट्वीट कर संजय कुमार सिंह ने लिखा, ''ये लक्ष्मी नगर का भाजपा का विधायक क्या कर रहा है? अमित शाह शांति बहाली के लिए सर्वदलीय मीटिंग का दिखावा करते हैं और उनके विधायक दंगा भड़काने में लगे हैं।'' दिल्ली हिंसा में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। 200 से ज्यादा घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विधायक अभय वर्मा में वीडियो में क्या कहते दिख रहे हैं? 

वीडियो में दिख रहा है कि अभय वर्मा रैली में शामिल हैं। जिसमें विवादित नारा लगाया जा रहा है। नारा लगाया जा रहा है, ''पुलिस के हत्यारों को, गोली मारो सालों को।''  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट है कि अभय वर्मा ने 25 फरवरी की रात पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में यह रैली निकाली। इस रैली में तकरीबन 150 समर्थक अभय वर्मा के साथ थे।  संजय सिंह द्वारा पोस्ट किया वीडियो फेसबुक लाइव का है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में अभय वर्मा लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार नितिन त्यागी को हराकर जीते हैं। अभय वर्मा और नितिन त्यागी के बीच कांटे की टक्कर थी। अभय वर्मा महज 880 वोटों से जीते थे।  

अभय वर्मा के इस वीडियो को आप नेता नितिन त्यागी ने भी ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा है- आज का सबसे खतरनाक वीडियो। 25 फरवरी की शाम तकरबीन 6.30 बजे लक्ष्मी नगर में पत्थरबाजी और फायरिंग की घटना  हुई थी। हालांकि वह सिर्फ जवाहर मार्केट तक ही सीमित रही। पुलिस ने इसके मद्दे नजर दुकानें बंद करवा दी थी। 

(नोट -लोकमत न्यूज हिंदी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टी नहीं करता है।)

टॅग्स :दिल्ली हिंसाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीलक्ष्मी नगरकैब प्रोटेस्टजाफराबाद हिंसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया