लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः BJP के 118, कांग्रेस के 40 विधायक थे करोड़पति, कइयों ने नहीं भरा था इनकम टैक्स

By राजेंद्र पाराशर | Updated: October 30, 2018 07:19 IST

इलेक्शन वाच द्वारा दी जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में 2013 के विधानसभा चुनाव में 161 विधायक करोड़पति थे। जबकि 2008 में करोड़पति विधायकों की संख्या 84 थी। करोड़पति विधायकों में भाजपा के 118, कांग्रेस के 40, निर्दलीय 2, बहुजन समाज पार्टी के 1 विधायक थे। 

Open in App

मध्यप्रदेश की 14वीं विधानसभा में 72 फीसदी विधायक करोड़पति थे। इनमें 118 भाजपा के और 40 विधायक कांग्रेस के थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी का एक विधायक करोड़पति था, जबकि 2 निर्दलीय भी करोड़पति थे। वहीं 54 ऐसे भी विधायक थे, जिन्होंने आयकर रिटर्न जमा नहीं किया था। मध्यप्रदेश की 14 वीं विधानसभा में 72 प्रतिशत विधायक करोड़पति थे, जो 2008 की तुलना में 34 फीसदी ज्यादा था। 2008 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुए विधायकों में 84 विधायक करोड़पति थे। यह जानकारी मध्यप्रदेश इलेक्शन वाच द्वारा विधायकों के संपत्ति के विश्लेषण द्वारा दी गई है। 

2008 में थे 84 विधायक करोड़पति 

इलेक्शन वाच द्वारा दी जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में 2013 के विधानसभा चुनाव में 161 विधायक करोड़पति थे। जबकि 2008 में करोड़पति विधायकों की संख्या 84 थी। करोड़पति विधायकों में भाजपा के 118, कांग्रेस के 40, निर्दलीय 2, बहुजन समाज पार्टी के 1 विधायक थे। 

ये हैं करोड़पति विधायक

सर्वाधिक संपत्ति की घोषणा करने वाले विधायकों में विजयराघवगढ़ से भाजपा के विधायक संजय पाठक 114 करोड़, रतलाम शहर के भाजपा विधायक चेतन्य कश्यप 120 करोड़, तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक संजय शर्मा 65 करोड़, पिछोर से कांग्रेस के विधायक के.पी. सिंह कक्काजू 60 करोड़ और भोजपुर से भाजपा विधायक सुरेन्द्र पटवा 38 करोड़ शामिल थे। विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक ने सबसे ज्यादा 8 करोड रुपए की आय की घोशणा की थी। वहीं तेंदूखेड़ा के भाजपा विधायक संजय शर्मा ने 3 करोड़ रुपए एवं दमोह से भाजपा विधायक जयंत मलैया ने 88 लाख रुपए की आय की घोषणा की थी। इलेक्शन वाच के विश्लेषण के अनुसार सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों में इंदौर क्रमांक 3 की भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर 1।38 लाख, झाबुआ से भाजपा विधायक शांतिलाल भिलवाल 4।88 लाख, जतारा से कांग्रेस विधायक दिनेश अहिरवार 6।02 लाख, गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य 10 लाख और रैंगाव से बसपा विधायक ऊषा 12 लाख थीं।

54 ने नहीं भरा था आयकर रिटर्न

इलेक्शन वाच के विश्लेषण के अनुसार राज्य के 54 विधायक ऐसे थे, जिन्होंने आयकर रिटर्न जमा नहीं किया था। वहीं 19 विधायक ऐसे थे जिन्होंने अपने पैन अकाउंट (पैन नंबर ) का विवरण नहीं दिया था। 21 विधायक ऐसे भी थे, जिन्होंने अपनी देनदारी 1 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की बताई थी। इनमें सबसे ज्यादा देनदारी विजयराघवगढ़ के भाजपा विधायक संजय पाठक की देनदारी 58 करोड़ थी। पाठक के अलावा भोजपुर के भाजपा विधायक सुरेन्द्र पटवा की देनदारी 34 करोड़ उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक डॉ. मोहन यादव ने अपनी देनदारी 5 करोड़ रुपए बताई थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों