लाइव न्यूज़ :

राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम का दुरुपयोग कर रही है भाजपा : विपक्ष

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:36 IST

Open in App

लखनऊ, 14 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को अलीगढ़ में महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किए जाने के बारे में पूछने पर संवाददाताओं से कहा, "राजा महेंद्र प्रताप ने हमेशा सांप्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति का विरोध किया और उन्होंने चुनाव में भाजपा के पुरोधा नेताओं की जमानत जब्त करा दी।"

अखिलेश का इशारा जाहिर तौर पर 1957 में हुए लोकसभा चुनाव की तरफ था जिसमें मथुरा सीट से राजा महेंद्र प्रताप ने अपने प्रतिद्वंदी जनसंघ के प्रत्याशी अटल बिहारी वाजपेयी को हराया था। उस चुनाव में वाजपेयी की जमानत जब्त हो गई थी।

सपा अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा स्थापित गुरुकुल विश्वविद्यालय वृंदावन को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित कर उनका अपमान किया है।

इस बीच, कांग्रेस प्रवक्ता हिलाल अहमद ने कहा कि किसानों के आंदोलन से परेशान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार नए कृषि कानूनों को वापस लेने के बजाय उनकी एकता तोड़ने में लग गई है। अहमद ने आरोप लगाया कि इसके लिए सरकार महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह को 'जाट किंग' बताकर जातिवादी कार्ड खेल रही है।

हिलाल अहमद ने दावा किया कि सच्चाई यह है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विरोध किया था और वह इस संगठन को फासीवादी बताते थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के बाद कहा कि अनेक स्वतंत्रता सेनानियों को पूर्व में सही सम्मान नहीं मिला, लेकिन भाजपा ने भी उन्हें तब याद किया जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने को हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल