लाइव न्यूज़ :

बसपा के प्रबुध्द सम्मेलनों के आयोजन में भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही हैं :मायावती

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:11 IST

Open in App

लखनऊ, चार अगस्त बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगाया कि पार्टी के प्रबुध्द सम्मेलनों को भारतीय जनता पार्टी ने अपने लिये खतरे की घंटी मान लिया हैं और इन कार्यक्रमों के खिलाफ खुलकर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करना शुरू कर दिया है ।

मायावती ने बुधवार को कहा, ''बसपा के प्रबुध्द वर्गो के सम्मेलन सरकारी अनुमति के बाद तथा कोरोना के सरकारी नियमों का पूरी तरह से पालन करके ही आयोजित किये जा रहे हैं । अब प्रदेश की भाजपा सरकार ने 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे'' कहावत की तरह ही इन कार्यक्रमों पर नयी शर्ते और पाबंदी आदि लगाकर इसे रोकना शुरू कर दिया हैं । कुछ जगह ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि प्रशासन लिखकर तो नही दे रहा हैं लेकिन मौखिक रूप से कह रहा हैं कि आपके कार्यक्रम में इतनी संख्या से ज्यादा लोग नहीं आयेंगे । बसपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है ।''

उन्होंने सवाल किया कि ऐसी शर्ते केवल बसपा के ही विरूध्द क्यों । मायावती ने कहा कि ऐसे मामले केवल जातिगत द्वेष और राजनीतिक स्वार्थ के कारण ही सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करते हुये मंगलवार को कासगंज के कार्यक्रम के बाद बसपा के जिला पदाधिकारियों व ब्राहम्ण समाज के सम्मानित लोगो के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं । उन्होंने कहा कि ऐसा वहां के लोगो का मानना और कहना हैं । उन्होंने दावा किया कि ऐसा करने से लोगो में भाजपा के विरूध्द और ज्यादा गुस्सा तथा बसपा के लिये और ज्यादा जोश पैदा हो गया है ।

बसपा नेता ने कहा कि भाजपा के नेताओं के कार्यक्रमों के लिये केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि कहीं भी कोरोना नियमों की कोई पाबंदी नहीं हैं और इस पार्टी के नेताओं को कोरोना नियमों के उल्लंघन करने और उनकी धज्जियां उड़ाने की भी पूरी छूट हैं लेकिन विपक्ष की पार्टियों के लिये इनके नियम दूसरे हैं जो यहां बसपा के प्रबुध्द सम्मेलनों में देखने को मिल रहे हैं ।

गौरतलब हैं कि 23 जुलाई से बहुजन समाज पार्टी के प्रबुध्द सम्मेलन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हो रहे हैं और इसकी शुरूआत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में श्री राम जन्म भूमि अयोध्या से हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल