लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावितों को केन्द्र की सहायता को लेकर लोगों को गुमराह कर रही भाजपा: राकांपा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 16:20 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा महाराष्ट्र के लिए घोषित बाढ़ राहत पैकेज को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में शामिल राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने एक बयान में यह आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ''केंद्रीय कृषि मंत्री ने 701 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है, लेकिन यह (महाराष्ट्र में) 2020 में बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों के लिए है। इसका मतलब है कि केंद्र ने लगभग एक साल बाद राहत राशि दी है। हालांकि, भाजपा लोगों को यह कह कर गुमराह कर रही है कि सहायता उन लोगों के लिए है, जो पिछले सप्ताह बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।''

तापसे ने कहा कि इसका मतलब है कि कुल 3,701 करोड़ रुपये की राहत राशि में से केंद्र सरकार ने 701 करोड़ रुपये ही मंजूर किए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने अब तक प्रभावित लोगों के लिए किसी सहायता की घोषणा नहीं की है।

राकांपा नेता ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और राज्य सरकार जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देगी।

तटीय कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरी, रायगढ़ जिलों और पश्चिमी महाराष्ट्र में कोल्हापुर और सतारा जिलों में भारी बारिश के कारण राज्य के कई स्थानों पर भूस्खलन हुए हैं। राज्य में पिछले हफ्ते हुई बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 213 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए