लाइव न्यूज़ :

सौराष्ट्र विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में भाजपा सदस्यों ने प्रक्रिया से छेड़छाड़ की : एनएसयूआई

By भाषा | Updated: October 16, 2021 21:59 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 अक्टूबर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने शनिवार को दावा किया कि राजकोट के सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के सिंडिकेट के भाजपा सदस्यों ने एक सोशल मीडिया समूह बनाया है जिसमें वे अनुबंध के आधार पर शिक्षण सहयोगियों की नियुक्ति की खातिर कथित तौर पर अनुशंसा करते हैं।

एनएसयूआई के एक नेता ने मांग की कि पूरी भर्ती प्रक्रिया नए तरीके से हो और हर चीज की वीडियो रिकॉर्डिंग हो।

कांग्रेस छात्र शाखा के सदस्यों ने इस सिलसिले में धरना दिया और ‘‘प्रक्रिया में छेड़छाड़’’ करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कथित व्हाट्सएप ग्रुप में बातचीत का स्नैपशॉट भी जारी किया।

वहीं गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने आश्वासन दिया कि पूरी प्रक्रिया ‘‘पारदर्शी’’ तरीके से होगी और चयन गुण-दोष के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी उम्मीदवार से अनुचित व्यवहार नहीं होगा।

एनएसयूआई ने दावा किया कि सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के सिंडिकेट के भाजपा सदस्यों के समूह में अनुबंध के आधार पर शिक्षकों की अंतिम भर्ती की खातिर 23 नामों का उम्मीदवारों के रूप में कथित तौर पर उल्लेख है। उम्मीदवारों के साक्षात्कार जल्द होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर