लाइव न्यूज़ :

टीएमसी के गुंडों का दिलेरी से मुकाबला करने को लेकर भाजपा सदस्यों की सराहना होनी चाहिए :पात्रा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 17:15 IST

Open in App

कोलकाता, 24 सितंबर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा से राज्य में मानवीय संकट पैदा होने का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों का दिलेरी से मुकाबला करने को लेकर भगवा पार्टी के सदस्यों की सराहना की जानी चाहिए।

भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरीवाल के लिए दिन में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने वाले पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य में दो मई को विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद महिलाओं से उनके बच्चों के सामने बलात्कार किया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं को फंदे से लटका दिया गया या टीएमसी के बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी एक चीज का श्रेय ले सकती हैं, पश्चिम बंगाल के चुनाव बाद की हिंसा के मामले में देश में शीर्ष स्थान पर पहुंचने का। तृणमूल के गुंडों द्वारा मारे गए, पीटे गए या बलात्कार का शिकार बनाई गईं असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की कोशिश करने के लिए न्यायपालिका को सलाम।’’

पात्रा ने कहा, ‘‘यदि आप (तृणमूल कांग्रेस) जीतते हैं तो क्या आपको अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को प्रताड़ित करना चाहिए? क्या लोकतंत्र में यही होता है? और ममता दीदी लोकतंत्र के बारे में बात किया करती हैं। ’’

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के आतंक का दिलेरी से मुकाबला करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री से दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं की माताओं के क्रंदन को सुनने का अनुरोध करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भवानीपुर में चुनाव के नतीजे जो कुछ भी हों, कृपया उनके आंसुओं की अनदेखी ना करें। ’’

भवानीपुर उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेब चटोपाध्याय ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के शीघ्र बाद यह सीट (भवानीपुर) खाली कर वहां उपचुनाव कराये जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में ममता को नंदीग्राम सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।

पात्रा ने भवानीपुर के लेडिज पार्क इलाके में स्थानीय लोगों के साथ चाय पे चर्चा की। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को धमकी दी गई है कि यदि वे तृणमूल कांग्रेस को वोट नहीं देंगे तो उन्हें इसके अंजाम भुगतने होंगे।

हालांकि, पात्रा के आरोपों का खंडन करते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता एवं परिवहन मंत्री फरहाद हकीम ने कहा कि भाजपा चुनाव के बाद हुई छिटपुट घटनाओं को लेकर एक झूठा विमर्श गढ़ रही है, जबकि असल में बंगाल में स्थिति भाजपा शासित उत्तर प्रदेश से कहीं बेहतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह